Adityapur Nurses Day: नर्सिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि करुणा और त्याग की पवित्र यात्रा है: डॉ. कृष्ण प्यारे, गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य ‘दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह’ के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग

आदित्यपुर: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ‘गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग’ द्वारा बी.एससी. नर्सिंग (2025–29), जी.एन.एम. (2025–28) एवं ए.एन.एम. (2025–27) के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए भव्य ‘दीप प्रज्वलन एवं शपथ ग्रहण समारोह’ का आयोजन किया गया।

​समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. कृष्ण प्यारे (प्राचार्य, को-ऑपरेटिव कॉलेज) ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है और एक समर्पित नर्स ही चिकित्सा व्यवस्था का आधार होती है।

गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक श्री संतोष कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि संस्थान वैश्विक स्तर के पेशेवर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि सत्र 2026 के लिए बी.एससी. नर्सिंग, जी.एन.एम., ए.एन.एम., बी.फार्मा और डी.फार्मा में प्रवेश शुरू हो चुके हैं, जिसमें शीघ्र प्रवेश लेने पर विशेष छूट दी जाएगी।

गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग

 

​इस गरिमामयी अवसर पर संस्था की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता भी उपस्थित रहीं। प्रशासनिक प्रमुख डॉ. रंजन कृष्ण बोस और प्रधानाचार्य डॉ. किरण प्रवीण पांडे के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. बोस ने ‘दीप प्रज्वलन’ को ज्ञान और करुणा के जागरण का प्रतीक बताया, वहीं डॉ. पांडे ने विद्यार्थियों को अनुशासन और धैर्य के साथ सेवा करने की प्रेरणा दी।

​कार्यक्रम में श्रीमती नयामी सोरेन, सुश्री रोजलिन सुरिन, सुश्री अंकिता मिंज, सुश्री आयशा केरकेट्टा, श्रीमती एन. सुमालिया देवी, सुश्री अनुजा कुमारी, सुश्री निकिता दास, श्रीमती संगीता जे एक्का, सुश्री साथी महता, सुश्री निवेदिता महता एवं सुश्री बबिता साहू की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सेवा की शपथ के साथ हुआ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *