चाईबासा में पेट्रोल बिक्री पर प्रशासन सख्त, बाइक में 100 रुपये से अधिक ईंधन नहीं

चाईबासा प्रशासन ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण

चाईबासा: शहर में ईंधन आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), सीडीपीओ और सीओ ने चाईबासा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

चाईबासा प्रशासन ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अब दोपहिया वाहनों में 100 रुपये से अधिक का पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही बोतल, डिब्बा या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रशासन का कहना है कि यह कदम ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने और जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

चाईबासा प्रशासन ने पेट्रोल पंपों का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंप संचालकों से ईंधन स्टॉक, बिक्री व्यवस्था और उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। प्रशासन ने चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *