Adityapur: भाजपा की राह पर झामुमो: पेयजल संकट को लेकर नगर निगम का घेराव, चंपाई सोरेन और भाजपा पर बरसे झामुमो नेता

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट और बस्तियों में पाइपलाइन न बिछाए जाने के विरोध में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। दिलचस्प बात यह रही कि सत्ताधारी दल झामुमो ने इस प्रदर्शन के लिए विपक्ष (भाजपा) का ही अंदाज अपनाया। बीते 7 मई को भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मटकी फोड़ प्रदर्शन किया था। ठीक उसी तर्ज पर शुक्रवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी नगर निगम कार्यालय के समक्ष मटकी फोड़कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

पेयजल संकट

Saraikela News: सरायकेला में ‘दिशा’ की बैठक: पेयजल और बुनियादी ढांचों पर फोकस, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, लापरवाह एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश


​प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झामुमो जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन ने स्थानीय भाजपा विधायक चंपाई सोरेन और मेयर संजय सरदार पर तीखा हमला बोला। वहीं, ज्ञापन सौंपने के दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश को कड़े लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने जिंदल कंपनी द्वारा नई पाइपलाइन बिछाने के कार्य को अविलंब पूरा करने की मांग की।

पेयजल संकट

​निगम प्रशासक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान झामुमो शिष्टमंडल ने मेयर और डिप्टी मेयर से भी मुलाकात कर स्थानीय जनसमस्याओं से अवगत कराया।

http://Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *