जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान रेंज की अपराध एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Jamshedpur (जमशेदपुर) : दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक ने बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में कोल्हान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। बैठक में कोल्हान के पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

 

जमशेदपुर पुलिस

 

हनीट्रैपिंग गिरोह के तीन सदस्यों को जमशेदपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

 

समीक्षात्मक बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र की अध्यक्षता में DIG कोल्हान, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां तथा पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान लंबित कांडों की जांच और निष्पादन की प्रगति, जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था की स्थिति, विशेष जांच दल (SIT) से संबंधित मामलों, SIPU, ICJS एवं CCTNS की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके अलावा यातायात प्रबंधन, पर्यटन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, डायल-112 सेवा से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा ITSSO परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

अपर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी प्रणालियों का प्रभावी उपयोग कर पुलिसिंग को और अधिक सशक्त बनाया जाए ताकि आम जनता को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं मिल सकें।

बैठक में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने तथा जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकी परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया गया।

पुलिस मुख्यालय की इस समीक्षा बैठक को कोल्हान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, तकनीकी पुलिसिंग और जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

http://Jamshedpur Police Got Success : कुख्यात अपराधी मोहम्मद साहिल को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार, जमशेदपुर पुलिस के लिए बना हुआ था सिर दर्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *