Adityapur News: डिफेंस सेक्टर में MSME स्टार्टअप्स की हिस्सेदारी 50% तक बढ़ाने का लक्ष्य, झारखंड के उद्यमियों को मिलेगा पूरा सहयोग : संजय सेठ

Adityapur (आदित्यपुर) : झारखंड के औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर स्थित सिंहभूम एसिया भवन में बुधवार की शाम एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने जनवरी माह में ऑटो क्लस्टर में आयोजित ‘डिफेंस कंक्लेव’ की स्मारिका (पुस्तक) का आधिकारिक लोकार्पण किया।

 

Adityapur ASIA AI Workshop:आदित्यपुर: एआई (AI) अपनाने से बढ़ेगी MSME की कार्यक्षमता, एसिया भवन में विशेषज्ञ ने दिए टिप्स

 

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा रक्षा क्षेत्र

स्मारिका लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता और स्वदेशीकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा उत्पादन में एमएसएमई और स्टार्टअप्स की भूमिका लगातार बढ़ रही है, जिससे देश की आर्थिक और रणनीतिक क्षमता दोनों मजबूत हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि डिफेंस सेक्टर में पंजीकृत एमएसएमई स्टार्टअप्स की संख्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। सरकार का लक्ष्य रक्षा उत्पादन में एमएसएमई और स्टार्टअप्स की भागीदारी को बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक पहुंचाना है, ताकि स्थानीय उद्योगों को अधिक अवसर मिल सकें और रक्षा उपकरणों के निर्माण में स्वदेशी क्षमता विकसित हो सके।

 

झारखंड के उद्यमियों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का एक्सपोजर

संजय सेठ ने कहा कि झारखंड के उद्यमियों के लिए रक्षा मंत्रालय विशेष पहल करेगा। देश के सफल एमएसएमई उद्योगों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी और स्थानीय उद्यमियों को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं एमएसएमई केंद्रों का भ्रमण कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे उन्हें नई तकनीकों, आधुनिक उत्पादन प्रणालियों और उद्योग संचालन के बेहतर तरीकों को समझने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि रक्षा मंत्रालय झारखंड के उद्यमियों को तकनीकी मार्गदर्शन, नेटवर्किंग और प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एसिया) के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, ट्रस्टी राजीव रंजन, लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा समेत क्षेत्र के अनेक उद्यमी, व्यवसायी और उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

http://Adityapur Asia complaint made to DC-SP: जेएलकेएम के विरुद्ध एसिया ने डीसी- एसपी से की लिखित शिकायत, औद्योगिक विकास- शांति बरकरार रखने की मांग

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *