Jamshedpur News : बिष्टुपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

जमशेदपुर

Jamshedpur (जमशेदपुर) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक लोडेड देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार युवक शहर में दहशत फैलाने और लोगों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से हथियार लेकर घूम रहा था।

Jamshedpur Police Got Success : कुख्यात अपराधी मोहम्मद साहिल को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार, जमशेदपुर पुलिस के लिए बना हुआ था सिर दर्द

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 6 जून 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि बेलीबोधन घाट, बिष्टुपुर के आसपास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर के मार्गदर्शन में बिष्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया।

जमशेदपुर

पुलिस टीम ने बेलीबोधन घाट पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम निहाल कुमार गुप्ता (19 वर्ष), पिता दिनानाथ गुप्ता, निवासी आदित्यपुर-2, रोड नंबर-10, महावीर नगर, थाना आरआईटी, जिला सरायकेला-खरसावां बताया।

 

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों में भय का माहौल बनाने और डराने-धमकाने के लिए हथियार रखता था।

 

इस मामले में बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 69/2026, दिनांक 06 जून 2026, धारा 25(1-B)A/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

बरामद सामान:

  • एक देशी पिस्टल
  • एक जिंदा गोली

http://Jamshedpur News: जुगसलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *