सरायकेला सदर अस्पताल में सुधरेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं; एसी, क्यू मैनेजमेंट और इंटरकॉम सिस्टम को मिली मंजूरी

Saraikela (सरायकेला) :  सदर अस्पताल, सरायकेला के प्रशासनिक ढांचे और चिकित्सा व्यवस्था को अधिक प्रभावी व व्यवस्थित बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक चंपई सोरेन के प्रतिनिधि सनद आचार्य, सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद, उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी और अस्पताल प्रबंधक संजीत राय सहित समिति के कई सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

चाईबासा सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही! ‘संक्रमित खून’ ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बच्चा हुआ HIV पॉजिटिव

​बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना था। इसके तहत अस्पताल के विभिन्न विभागों के शौचालयों के जीर्णोद्धार, ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में एयर कंडीशनर (एसी) लगाने तथा एक्स-रे कक्ष व स्टोर रूम में नए दरवाजे लगाने के प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

​अस्पताल की कार्यप्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए ‘क्यू मैनेजमेंट सिस्टम’ और ‘इन्टरकॉम टेलीफोन सिस्टम’ स्थापित करने पर भी सहमति बनी। इसके अतिरिक्त, कॉन्फ्रेंस हॉल के नवीनीकरण, आवश्यक दवाओं, रसायनों व चिकित्सा उपकरणों की खरीद तथा ब्लड बैंक के पास मरीजों के परिजनों के लिए वेटिंग एरिया निर्माण को हरी झंडी दी गई। परिसर में पेयजल और पंखों जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।


http://शर्मनाक! सदर अस्पताल चाईबासा में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर पिता ने थैले में रखा 4 वर्षीय मासूम का शव, बस से गांव ले जाने को मजबूर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’