Adityapur: ‘लालू विचार केंद्र’ से आरजेडी का कोई संबंध नहीं, चंदा वसूली और अनधिकृत गतिविधियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष बैजू यादव ने किया सचेत

Saraikela (सरायकेला):  राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जिला सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष बैजू कुमार यादव ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “लालू विचार केंद्र” नामक संस्था का राष्ट्रीय जनता दल से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है। यह संस्था पार्टी का कोई प्रकोष्ठ या संबद्ध संगठन नहीं है।

Adityapur RJD lalu yadav birthday:राजद ने मनाया लालू यादव का 78 वा जन्मदिन, बिहार में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का लिया संकल्प

 

​जिला अध्यक्ष बैजू यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग आदरणीय लालू प्रसाद यादव के नाम और उनकी विचारधारा का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वे सामाजिक न्याय के समर्थकों के बीच भ्रम फैलाकर अपनी गतिविधियाँ चला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे गैर-आधिकारिक संगठनों के माध्यम से चंदा संग्रह और अन्य संदिग्ध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं, जिससे राजद का दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है।

 

​बैजू कुमार यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी साथी केवल राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अधिकृत कार्यक्रमों और संगठनों से ही जुड़ें। किसी भी संस्था या अभियान में सहयोग करने से पहले उसकी आधिकारिक स्थिति की जांच जरूर कर लें। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राजद के नाम, चुनाव चिन्ह या शीर्ष नेतृत्व का अनधिकृत उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों पर पार्टी उचित कानूनी या अनुशासनात्मक कदम उठाने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है।

Saraikela Rjd parallel committee: सरायकेला-खरसावाँ जिला में राजद की समानांतर कमिटी घोषित , राजद नेता सकला मार्डी ने नए जिला कमेटी का किया विस्तार, लालू के विचारों तक जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’