Saraikela News: खरसावां में बंद पड़े प्लांट से लोहे की चोरी का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

​खरसावां समाचार

खरसावां: खरसावां थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक बंद पड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान में सक्रिय लोहा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से छह आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई आधुनिक उपकरण और भारी मात्रा में लोहे का सामान जब्त किया गया है।

​ सरायकेला मंडल पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने बताया 17 जून की शाम लगभग 7:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह गांव में स्थित ‘अभिजीत कंपनी’ के बंद पड़े प्लांट में कुछ अपराधी अवैध रूप से घुसकर गैस कटर के जरिए लोहे के स्ट्रक्चर की कटाई कर रहे हैं।

गम्हरिया : टाटा कंपनी फाटक के पास स्क्रैप चोरी गिरोह का भंडाफोड़, एसपी की गुप्त सूचना पर छापेमारी; 10 टन मेटल और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद, 4 आरोपी भेजे गए जेल

​खरसावां समाचार

​मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने जब प्लांट परिसर की घेराबंदी कर छापेमारी की, तो वहां लोहे की कटाई और उसे ले जाने की तैयारी कर रहे छह लोगों को दबोच लिया गया।

​बरामद सामान और कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से चोरी में प्रयुक्त निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
* ​दो बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर
* ​दो गैस रेगुलेटर और कटर पाइप
* ​गैस कटर और नोजल
* ​वेल्डिंग रॉड एवं अन्य औजार

​पकड़े गए सभी आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। खरसावां थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के कबाड़ और चोरी माफियाओं में हड़कंप है।

http://Adityapur :रेल के चोरों पर RPF का शिकंजा: आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *