Jamshedpur News: जमशेदपुर में स्वास्थ्य क्रांति: झारखंड का पहला अत्याधुनिक रोबोटिक फिजियोथेरेपी सेंटर शुरू, मरीज को मिलेगी महानगरों के तर्ज पर सुविधा

​जमशेदपुर में स्वास्थ्य क्रांति

जमशेदपुर। झारखंड के स्वास्थ्य एवं फिजियोथेरेपी क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए साकची में राज्य का पहला अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट स्टेप फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ (Next Step Physiotherapy and Rehabilitation Centre) शुरू किया गया है।

​जमशेदपुर में स्वास्थ्य क्रांति

यह सेंटर अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीकों, उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और उन्नत वैज्ञानिक प्रणालियों से सुसज्जित है, जो मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय उपचार, रिहैबिलिटेशन और त्वरित रिकवरी की सुविधाएं प्रदान करेगा।

​जमशेदपुर में स्वास्थ्य क्रांति

​प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुजीत जी. घोषाल ने बताया कि जमशेदपुर में इस स्तर के सेंटर की अत्यधिक आवश्यकता थी। शहर में कई सामान्य सेंटर हैं, लेकिन रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस यह झारखंड का पहला अनूठा सेंटर है। उन्होंने रेखांकित किया कि आजकल कमर दर्द और ऑर्थोपेडिक समस्याएं बेहद आम हैं, जिनमें से 90% समस्याओं का समाधान बिना किसी सर्जरी के केवल सटीक फिजियोथेरेपी और दावों से संभव है। सफल ऑपरेशन के बाद भी मरीजों की पूर्ण रिकवरी के लिए फिजियोथेरेपी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

​डॉ. सुजीत जी. घोषाल (Ex-TMH), फिजियोथैरेपिस्ट डॉ पीयूष जैन, डॉ. बंधन सिंह और डॉ. पिंकी कुमारी, एवं दीपक गोस्वामी ने बताया कि यहाँ Robotic 4D Spinal Decompression, Class-IV Laser, FMS और Robotic Gait Training जैसी अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। जो इलाज पहले हफ्तों या महीनों में होता था, वह अब इन तकनीकों की मदद से महज कुछ दिनों में संभव हो सकेगा। आम जनता के लिए चिकित्सा को सुलभ बनाने हेतु शुरुआती प्रति थेरेपी शुल्क ₹500 रखा गया है, जबकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए इस शुल्क में विशेष रियायत भी दी जाएगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु