Adityapur: राजद स्थापना दिवस: पुरेंद्र नारायण सिंह ने काटा 30 पाउंड का केक, बोले— कोल्हान में वापस लाएंगे पार्टी का गौरवशाली इतिहास

राजद स्थापना दिवस

Adityapur: होटल राज प्रभा सभागार में युवा राजद के जिला अध्यक्ष उदित यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, राजद प्रदेश महासचिव सह प्रभारी (पूर्वी सिंहभूम) व पूर्व उपाध्यक्ष (आदित्यपुर नगर निगम) पुरेंद्र नारायण सिंह ने 30 पाउंड का केक काटा।

केक कटते ही कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और संजय प्रसाद यादव जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए और राजद सुप्रीमो के दीर्घायु होने की कामना की।
​पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि राजद सिर्फ पार्टी नहीं, एक विचारधारा है। उन्होंने कोल्हान के मझगांव, जगन्नाथपुर, इचागढ़, सरायकेला, जमशेदपुर पूर्व और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को चुनाव लड़ने योग्य तैयार करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के उद्योग एवं श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव कोल्हान के लाखों मजदूरों को उचित मजदूरी और युवाओं को रोजगार देने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
​कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश महासचिव देव प्रकाश, युवा राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह यादव और प्रभास कुमार झा ने भी संबोधित किया। इस दौरान सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक राजेश रसिक यादव ने राजद पर दो गीतों की प्रस्तुति दी।

​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सेवा सिंह, मिथिलेश कुमार झा, ओम प्रकाश, भुनेश्वर यादव, संजय कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, राहुल कुमार राय, मुकेश गिरी, विनोद कुमार, संतोष यादव, मनोज चौरसिया, सोनू पासवान, विवेक राणा, विशाल राणा और अनिरुद्ध ने सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *