Adityapur: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा की कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे के बाद दिखाई इंसानियत,स्थानीय लोगों ने की सराहना

मीरा मुंडा

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित टोल ब्रिज के समीप रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेत्री मीरा मुंडा की कार एक ऑटो से टकरा गई।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि टक्कर के कारण मीरा मुंडा की कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

​दुर्घटना के बाद भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने बेहद संवेदनशील और मानवीय व्यवहार का परिचय दिया। आमतौर पर सड़क हादसों के बाद होने वाले तीखे विवादों से अलग, उन्होंने संयम बरतते हुए सबसे पहले ऑटो चालक का हालचाल जाना। मीरा मुंडा ने चालक से पूछा, “आपको कहीं चोट तो नहीं लगी?” जब यह सुनिश्चित हो गया कि चालक पूरी तरह सुरक्षित है, तो उन्होंने बिना किसी बहस या कानूनी विवाद के उसे वहाँ से जाने दिया।

​मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मीरा मुंडा के इस सहृदय व्यवहार की जमकर सराहना की। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, वार्ड संख्या-11 के पार्षद पुत्र गोपी सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *