रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा के 34वें इंस्टॉलेशन समारोह में विकास गुप्ता ने अध्यक्ष पद की शपथ, नई कार्यकारिणी का गठन

रोटरैक्ट क्लब

चाईबासा, 5 जुलाई: रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा का 34वां इंस्टॉलेशन समारोह सनशाइन रेस्टोरेंट, चाईबासा में गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें रोटरैक्टर विकास गुप्ता ने अध्यक्ष तथा सौरव कुमार गुप्ता ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, इंस्टॉलिंग ऑफिसर रोटेरियन अनिल शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ रोटेरियन्स द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

रोटरैक्ट क्लब

इंस्टॉलिंग ऑफिसर रोटेरियन अनिल शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को शपथ दिलाकर वर्ष 2026-27 के लिए टीम का औपचारिक गठन किया।

मुख्य अतिथि दीपक बिरुवा ने युवाओं की नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की सराहना करते हुए कहा कि रोटरैक्ट क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए हर सकारात्मक सामाजिक पहल में सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि युवा संगठन शहर और समाज के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं तथा भविष्य में नगर परिषद और रोटरैक्ट क्लब मिलकर जनहित के कई कार्यक्रम संचालित करेंगे।

अपने संबोधन में अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि उनका कार्यकाल केवल कार्यक्रम आयोजित करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज पर सकारात्मक और स्थायी प्रभाव छोड़ने का प्रयास करेगा। उन्होंने रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, युवा नेतृत्व विकास तथा सामुदायिक सेवा परियोजनाओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की। उन्होंने सभी सदस्यों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि यह पूरे क्लब की सामूहिक जिम्मेदारी का वर्ष होगा।

समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों, रोटरी, इनर व्हील, लायंस क्लब के प्रतिनिधियों तथा मीडिया कर्मियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान, सामूहिक छायाचित्र और नई टीम के सफल कार्यकाल की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु