Saraikela:आरजेडी का 30वां स्थापना दिवस: सरायकेला-खरसावां में धूमधाम से मना जश्न, जिला अध्यक्ष बैजू कुमार के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प

राष्ट्रीय जनता दल

सरायकेला। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का 30वां स्थापना दिवस सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार के नेतृत्व में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 30 पाउंड का भव्य केक काटकर राजद के तीन दशकों के संघर्षमय सफर का जश्न मनाया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में राजद ने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा, “राजद सिर्फ एक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का जनआंदोलन है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह तेजस्वी यादव के संदेश को बूथ स्तर तक पहुँचाए।”

​इस मौके पर पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। बैजू कुमार ने अंगवस्त्र पहनाकर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। अंत में, उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों और संगठनात्मक मजबूती के लिए गाँव-गाँव तक संघर्ष तेज करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *