गम्हरिया CHC का निरीक्षण: उपायुक्त के निर्देश पर खामियों को दूर करने पहुंचे सिविल सर्जन

गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

सरायकेला: सरायकेला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा दो दिन पूर्व गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य महकमे में हलचल तेज हो गई है। उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई बड़ी खामियां और अव्यवस्थाएं उजागर हुई थीं।

इसी कड़ी में उनके सख्त निर्देश के बाद शुक्रवार देर शाम सरायकेला के सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं निरीक्षण करने पहुंचे।

​सरायकेला में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, उपायुक्त ने घर-घर जाकर किया सत्यापन कार्यों का औचक निरीक्षण

गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
​निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में सिविल सर्जन ने बताया कि वे उपायुक्त के निर्देशों के आलोक में यहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल में कुछ कमियां पाई गई हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग लगातार उनके निवारण में जुटा हुआ है। जल्द ही इस अस्पताल की स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

​अस्पताल में मरीजों के न रुकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों के घर नजदीक होने के कारण वे इलाज कराकर घर लौट जाते हैं। हालांकि, ओपीडी और सामान्य प्रसव की सेवाएं यहाँ सुचारू रूप से चल रही हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए ‘हंस फाउंडेशन’ के साथ एक एमओयू करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यहाँ एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और बेहोशी के डॉक्टर की सेवाएं मुफ्त उपलब्ध कराई जा सकें। सिजेरियन ऑपरेशन शुरू होने के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या और आयुष्मान भारत के तहत राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

http://Saraikela: लंबित मांगों पर निर्णय ले सरकार, वरना झारखंड में थमेगा राशन वितरण: फुलकांत झा, सरायकेला में फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने उपायुक्त को सौंपा मुख्यमंत्री व सचिव के नाम ज्ञापन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *