Saraikela: सरायकेला सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, मौत के बाद अस्पताल में बढ़ा तनाव

सरायकेला सदर अस्पताल, प्रसूता की मौत

सरायकेला: सरायकेला सदर अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद रविवार सुबह परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, कांदागोड़ा गांव निवासी गुरा पूर्ती की पत्नी शुरू पूर्ती को शनिवार रात करीब 8 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सरायकेला सदर अस्पताल में सुधरेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं; एसी, क्यू मैनेजमेंट और इंटरकॉम सिस्टम को मिली मंजूरी
परिजनों का आरोप है कि भर्ती के समय महिला की स्थिति बिल्कुल सामान्य थी, लेकिन रातभर उचित चिकित्सकीय देखभाल न मिलने के कारण उसकी और बच्चे की जान चली गई।

​मृतका के पति गुरा पूर्ती ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों और डॉक्टरों ने समय पर ध्यान नहीं दिया, जिससे यह दुखद घटना घटी। परिजनों ने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के व्यवहार पर भी गंभीर नाराजगी जताई है।

उनका कहना है कि जब वे इस संबंध में जानकारी लेने पहुंचे, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

​दूसरी ओर, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रीमा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला जब अस्पताल पहुंची थी, तब वह गंभीर एनीमिया (रक्त की कमी) से पीड़ित थी और उसके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर काफी कम था। डॉक्टर के मुताबिक, मरीज की स्थिति पहले से ही अत्यंत गंभीर थी और डॉक्टरों ने उसे बचाने का पूरा प्रयास किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

http://चाईबासा में जहरीले मशरूम का कहर: पुआल पर उगे मशरूम खाने से पिता-पुत्री की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *