Adityapur: मेयर संजय सरदार ने किया नवनियुक्त एसपी का स्वागत, आदित्यपुर-गम्हरिया की विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

आदित्यपुर मेयर संजय सरदार ने नवनियुक्त एसपी मनोज स्वर्गयारी से की मुलाकात

​सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार ने शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गयारी से उनके सरायकेला स्थित कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान मेयर संजय सरदार ने बुके सौंपकर नवनियुक्त एसपी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Padma Bhushan Award: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण: मेयर संजय सरदार ने जताया आभार, कहा— यह पूरे झारखंड का सम्मान

​स्वागत के पश्चात मेयर संजय सरदार ने एसपी मनोज स्वर्गयारी को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न जन समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु आदित्यपुर, आरआईटी और गम्हरिया थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। मेयर ने एसपी से आग्रह किया कि इन औद्योगिक व घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर विधि व्यवस्था स्थापित की जाए और पुलिस गश्त को और प्रभावी बनाया जाए।

​मुलाकात के दौरान स्थानीय स्तर पर पनप रहे अपराधों पर लगाम लगाने और पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने संबंधी बिंदुओं पर भी गंभीर विमर्श हुआ। मेयर की बातों को गंभीरता से सुनते हुए नवनियुक्त एसपी मनोज स्वर्गयारी ने उन्हें पूर्ण भरोसा दिलाया। एसपी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरे जिले सहित आदित्यपुर और गम्हरिया निगम क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल (अपराध नियंत्रण) को लेकर जिला पुलिस प्रतिबद्ध है। अपराधियों पर नकेल कसने और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

http://Adityapur:हुल दिवस: वीर सिद्धू-कानू का बलिदान हमारे समाज के लिए गर्व का विषय – मेयर संजय सरदार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *