Adityapur Cyber Crime: आदित्यपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाइल व सिम बरामद

Adityapur (आदित्यपुर) :  सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने साइबर अपराध और अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर गांव में संचालित एक ऑनलाइन बेटिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।

आदित्यपुर

सरायकेला क्राइम: कपाली में 1.5 लाख रुपए लूट और जब्बार हत्याकांड का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनुभव भारद्वाज और आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि शिवनारायणपुर में इंटरनेट के माध्यम से अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर SDPO अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए ठिकाने पर छापा मारा, जहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  • सुमित कुमार (22 वर्ष) – बेगूसराय, बिहार
  • गुलशन कुमार (21 वर्ष) – खगड़िया, बिहार
  • मनोज कुमार (42 वर्ष) – वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम, स्थायी पता भोजपुर, बिहार

बरामद सामान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त किए। इनमें 15 विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन, 13 सक्रिय सिम कार्ड, 3 डेबिट कार्ड, 4 एयरटेल एयर फाइबर यूनिट व वाई-फाई उपकरण, 2 लैपटॉप, कीबोर्ड, चार्जर, एडाप्टर, हिसाब-किताब से जुड़ी डायरियां तथा 6 यूपीआई क्यूआर कोड की प्रतियां शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंटरनेट की मदद से ऑनलाइन बेटिंग और सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, लेन-देन और इनके पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

http://सीनी में एंटी क्राइम चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, पुलिस ने किया जागरूक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *