चक्रधरपुर में पुलिस बनकर ठगी, रिटायर्ड रेलकर्मी से 5 लाख के सोने के जेवर लेकर फरार

हाइलाइट्स

  • चक्रधरपुर के कुसुमकुंज मोड़ के पास हुई वारदात
  • पुलिसकर्मी बनकर ठग ने रिटायर्ड रेलकर्मी को झांसे में लिया
  • सोने की चेन और अंगूठी लेकर रुमाल में पत्थर थमाए
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक शातिर ठग ने रिटायर्ड रेलकर्मी को विश्वास में लिया और करीब पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जेवर चमकाने के बहाने ठगी गुवा: सोने की चेन लेकर फरार हुए ठग, इलाके में दहशत

जानकारी के अनुसार, रेलवे रिटायर्ड कॉलोनी निवासी प्रसाद जी किसी निजी कार्य से बाजार गए थे। इसी दौरान कुसुमकुंज मोड़ के पास बाइक से पहुंचे एक युवक ने उन्हें रोक लिया। उसने खुद को पुलिस से जुड़ा बताते हुए कहा कि शहर में लूट और छिनतई की घटनाएं बढ़ गई हैं तथा आगे विशेष जांच अभियान चल रहा है। उसने यह भी कहा कि खुले में सोने के आभूषण पहनकर चलना जोखिम भरा हो सकता है।

 

युवक ने सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रसाद जी से गले की चेन और हाथ की अंगूठी उतरवा ली। इसके बाद उसने दोनों आभूषणों को कागज में लपेटकर रुमाल में बांधने का नाटक किया और वापस उनकी जेब में रख दिया। बातचीत के दौरान उसने ऐसा भरोसा दिलाया कि पीड़ित को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ।

 

घर पहुंचने के बाद जब प्रसाद जी ने रुमाल खोला तो उसमें सोने के आभूषणों की जगह पत्थर के टुकड़े मिले। यह देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित के अनुसार ठगे गए जेवरों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

इधर, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर किसी भी अजनबी की बातों में आकर अपने कीमती सामान या आभूषण किसी को न सौंपें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह आभूषण उतरवाकर जांच करने की कोई प्रक्रिया नहीं होती। यदि कोई व्यक्ति पुलिसकर्मी बनकर ऐसी मांग करता है तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

http://जमशेदपुर निवेश धोखाधड़ी मामला: फिल्मी सितारों के नाम पर 8 लाख की ठगी, केस दर्ज

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Saraikela: प्रसूता की मौत मामला: सरायकेला एसडीओ ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, गठित होगा मेडिकल बोर्ड, डॉक्टर के कथित दुर्व्यवहार और लापरवाही के आरोपों पर बोले SDO— “दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई”