Adityapur News: आदित्यपुर टोल के पास ब्लैंकेट डिलीवरी बॉय से रंगदारी का प्रयास, इनकार करने पर की बेरहमी से पिटाई, दबंगों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड

टोल

Adityapur (आदित्यपुर) :  औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। रविवार दोपहर तकरीबन 3 बजे आदित्यपुर टोल टैक्स के पास कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने एक ब्लैंकेट डिलीवरी बॉय को अपना निशाना बनाया।

Adityapur: आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास पुलिस ने की कार्रवाई तड़के सुबह बिना नंबर प्लेट का ओवरलोडेड बालू हाइवा जब्त

बदमाशों ने युवक को घेरकर उससे पैसों की मांग की और असमर्थता जताने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से सातबहिनी मेन रोड (शिव मंदिर के पास) में किराए के मकान में रहने वाला कुश टुडू सुधा डेयरी के पास स्थित एक ब्लैंकेट फर्म में काम करता है। वह रविवार को अपनी डिलीवरी का काम निपटाकर टोल टैक्स वाले रास्ते से वापस लौट रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरन रुपयों की मांग करने लगे। जब डिलीवरी बॉय ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

टोल

​सड़क पर अचानक हुई इस मारपीट को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। माहौल बिगड़ता देख तीनों आरोपी तुरंत अपनी बाइकों पर सवार होकर मौके से रफूचक्कर हो गए। राहत की बात यह है कि यह पूरी घटना टोल टैक्स पर सक्रिय सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में दर्ज हो गई है। फुटेज खंगालने पर आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर JH05DL-4479 साफ तौर पर सामने आया है।

 

​घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस की टीम ने अविलंब घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध वाहन का नंबर अपने रिकॉर्ड में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी के मालिक और फुटेज में दिख रहे चेहरों की पहचान स्थापित की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों को कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा। वारदात की खबर पाकर पीड़ित युवक के सहकर्मी भी एकजुट होकर टोल प्लाजा पहुंचे और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

http://Saraikela:कांड्रा टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई: ड्रंक एंड ड्राइव समेत नियमों के उल्लंघन पर कड़ा एक्शन, यातायात प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमांशु सिंह हत्याकांड

Adityapur News:आदित्यपुर हिमांशु हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, कहा– पुलिस पेट्रोलिंग के सामने हत्या होना शर्मनाक; दोषी पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा, CBI से हो निष्पक्ष जांच

Saraikela: प्रसूता की मौत मामला: सरायकेला एसडीओ ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, गठित होगा मेडिकल बोर्ड, डॉक्टर के कथित दुर्व्यवहार और लापरवाही के आरोपों पर बोले SDO— “दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई”