Adityapur News:आदित्यपुर हिमांशु हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, कहा– पुलिस पेट्रोलिंग के सामने हत्या होना शर्मनाक; दोषी पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा, CBI से हो निष्पक्ष जांच

हिमांशु सिंह हत्याकांड

आदित्यपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आदित्यपुर हरिओम नगर निवासी हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। इस बीच, रविवार को हिमांशु सिंह के 13वीं के मौके पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने उनके आवास पहुंचे। डॉ. शेखावत ने हिमांशु के शोकाकुल पिता और परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिया।

हिमांशु सिंह हत्याकांड: बिष्टुपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बार मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध; हथियार और बाइक बरामद

हिमांशु सिंह हत्याकांड
​पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. राज शेखावत ने झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार पुलिस पेट्रोलिंग की मौजूदगी में हिमांशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई, उससे यह साफ जाहिर होता है कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।

​दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग

करणी सेना प्रमुख ने हिमांशु के पिता से बात करते हुए कहा कि घटना के वक्त मौके पर मौजूद तमाम लापरवाह पुलिसकर्मियों पर धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने अपराधियों के लिए सख्त लहजा अपनाते हुए कहा कि पकड़े गए आरोपियों का कोर्ट ट्रायल करने के बजाय उनका सीधे एनकाउंटर किया जाना चाहिए, ताकि अपराधियों में खौफ पैदा हो।

​CBI और रिटायर्ड जज की निगरानी में SIT जांच की वकालत

डॉ. शेखावत ने पीड़ित परिवार को सलाह दी कि उन्हें इस पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग करनी चाहिए। हालांकि, हिमांशु के पिता ने स्पष्ट किया कि वे फिलहाल अब तक की पुलिसिया कार्रवाई से संतुष्ट हैं। इसके बावजूद शेखावत ने जोर देकर कहा कि मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया जाए, जिसमें रिटायर्ड जज भी शामिल हों। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है ताकि भविष्य में किसी और मासूम के साथ ऐसी खौफनाक घटना दोबारा न हो।

​इस दौरान हरिओम नगर स्थित आवास पर करणी सेना के दर्जनों पदाधिकारियों, सदस्यों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग को दोहराया।

http://Adityapur: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले विधायक मंगल कालिंदी और पूर्व विधायक अरविंद सिंह, दो आईपीएस अधिकारियों के निलंबन के बाद अब कोल्हान के झामुमो विधायक सौंपेंगे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमांशु सिंह हत्याकांड

Adityapur News:आदित्यपुर हिमांशु हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत, कहा– पुलिस पेट्रोलिंग के सामने हत्या होना शर्मनाक; दोषी पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा, CBI से हो निष्पक्ष जांच

Saraikela: प्रसूता की मौत मामला: सरायकेला एसडीओ ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश, गठित होगा मेडिकल बोर्ड, डॉक्टर के कथित दुर्व्यवहार और लापरवाही के आरोपों पर बोले SDO— “दोषी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई”