टिनप्लेट फायरिंग कांड का खुलासा: रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद

जमशेदपुर टिनप्लेट फायरिंग

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट सब्जी मार्केट में रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Saraikela: कपाली में फायरिंग कांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपी गोल्डन अंसारी गिरफ्तार, पिस्टल समेत दो कट्टे बरामद

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की शाम करीब छह बजे टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इस संबंध में गोलमुरी थाना कांड संख्या 82/2026 दर्ज कर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने गिरोह के एक अन्य सदस्य रोमी सिंह उर्फ सरदार के पास एक और देसी कट्टा और कारतूस होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस बरामदगी के आधार पर पुलिस ने गोलमुरी थाना कांड संख्या 83/2026 भी दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

बरामद सामान

2 देसी कट्टा

4 जिंदा कारतूस

1 खोखा

1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH05-BT-4437)

http://Jamshedpur Crime : आजादनगर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, निशानदेही पर बरामद हुई पिस्टल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

​चांडिल डैम विस्थापित

Chandil News: चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर सुवर्णरेखा परियोजना कार्यालय में समीक्षा बैठक, विधायक सविता महतो ने उठाई मांगें, विस्थापितों को मिलेंगे पुनर्वास कार्ड और मुआवजा, विशेष कैंप लगाने का निर्णय