Adityapur: आदित्यपुर: प्रवीण सिंह सेवा संस्थान ने किया भूमि पूजन, 30 लाख की लागत से बनेगी 70 फीट ऊंची ‘पुरानी हवेली, कोलकाता के 40 कारीगर दिन-रात निर्माण में जुटेगे

Adityapur (आदित्यपुर) :  एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान परिसर में सोमवार को प्रवीण सिंह सेवा संस्थान के तत्वावधान में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण हेतु विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। वर्ष 1980 से चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी संस्थान श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय पंडाल का निर्माण करा रहा है।

उपायुक्त से मिला सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल आगामी दुर्गा पूजा को लेकर 31 सूत्री मांग पत्र सौंपा उपायुक्त ने दिया कारवाई का भरोसा

​संस्थान के संरक्षक सह पूर्व विधायक अरबिंद सिंह ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य आकर्षण ‘पुरानी/काल्पनिक हवेली’ थीम पर आधारित पंडाल होगा। हल्के काले रंग (लाइट ब्लैक) और मंदिर शैली के सम्मिश्रण से बनने वाले इस पंडाल में माँ काली व अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक कलाकृतियां उकेरी जाएंगी। इसके लिए कोलकाता के प्रसिद्ध मूर्तिकारों और प्रकाश सज्जा (लाइटिंग) कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

 

अरविंद सिंह
अरविंद सिंह

पर्यावरण व स्वच्छता का मिलेगा संदेश

​पूजा के साथ-साथ यहाँ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर वॉल राइटिंग व मॉडल्स के माध्यम से जनजागरूकता भी फैलाई जाएगी।

​मां पार्वती डेकोरेटर्स (पूर्व मेदनीपुर) के संचालक अशोक कुमार डे के अनुसार, लगभग 60 से 70 फीट ऊंचे इस पंडाल के निर्माण में 25 से 30 लाख रुपये की लागत आएगी। फिलहाल 40 कारीगर निर्माण कार्य में लगे हैं और महालया तक काम पूरा कर लिया जाएगा।

​इस अवसर पर शशि शेखर, भगवान सिंह, जवाहर लाल सिंह, उमेश सिंह, संजय सिंह, इन्द्रजीत पांडेय, धनंजय कुमार, सुनील गुप्ता, अनुराग सिंह और जगदीश नारायण चौबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

http://Adityapur Watch Tower Monitoring: आदित्यपुर में दुर्गा पूजा पर वॉच टावर से निगरानी,उपायुक्त ने वॉच टावर पहुंचकर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’