आदित्यपुर: रांची में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज आरआईटी मंडल अध्यक्ष अभिषेक विशाल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के सहयोग से विरोध प्रदर्शन और बंद का आयोजन किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर हेमंत सरकार की दमनकारी और तानाशाही नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में छात्र न्याय और अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे। ऐसे में उनकी आवाज दबाने के लिए लाठी का सहारा लेना पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिस अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई हो। युवाओं की न्यायसंगत आवाज को दमन से दबाया नहीं जा सकता।
इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अमितेश अमर, जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा के विनय कृष्ण राजू, जिला सोशल मीडिया से विनय कंचन, मंडल महामंत्री मिंटू पांडे व रमेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विजय मोदक व आनंद मिश्रा, मंत्री शांतनु चक्रवर्ती, मंडल कोषाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, वरिष्ठ नेता धीरेंद्र ओझा, आशुतोष सिंह, रंजन प्रजापति, राकेश चौबे, पप्पू सिंह, छोटू, पिंटू बावरी, रजनीश कालिंदी और रजत समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








