गुवा में शॉर्ट सर्किट से दो श्रमिकों के घरों में लगी आग, लाखों का नुकसान

गुवा में शॉर्ट सर्किट से श्रमिकों के घर में लगी आग

गुवा। सेल के गुवा आवासीय परिसर में बुधवार शाम शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लगने से दो श्रमिकों के घरों में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में श्रमिक दीपक लोहार और कालेश्वर हाजरा के आवास आए। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों परिवारों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 19 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे नानक नगर बाजार और बस स्टैंड के समीप मुख्य सड़क किनारे स्थित सेल के आवासीय परिसर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास के दो आवासों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

Saraikela: सरायकेला: जुस्को की विद्युत केबल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा हादसा

गुवा में शॉर्ट सर्किट से श्रमिकों के घर में लगी आग

आग तेजी से फैलने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी टाटा स्टील, नोवामुंडी प्रबंधन को दी गई, जिसके बाद वहां से अग्निशमन वाहन मंगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

समय पर अग्निशमन वाहन नहीं मिलने पर उठे सवाल

घटना को लेकर मजदूर नेता रामा पाण्डे ने सेल प्रबंधन की अग्निशमन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सेल की मेघाहातुबुरु, किरीबुरू, गुवा और चिड़िया में चार बड़ी खदानें संचालित हैं। इसके बावजूद गुवा जैसे औद्योगिक क्षेत्र में आग बुझाने के लिए पर्याप्त अग्निशमन संसाधन उपलब्ध नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।

रामा पाण्डे ने कहा कि यदि गुवा में सेल का अपना अग्निशमन वाहन तत्काल उपलब्ध रहता तो आग पर शुरुआती स्तर पर ही काबू पाया जा सकता था और नुकसान को कम किया जा सकता था। उन्होंने सेल प्रबंधन से गुवा में अत्याधुनिक अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने की मांग की।

उन्होंने आवासीय क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था की भी तत्काल जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है।

http://नोवामुंडी में गीटी डस्ट लदे हाईवा में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें; बड़ा हादसा टला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *