Murder in Chaibasa : चाईबासा में अकेली महिला की बेरहमी से हत्या, पत्थर से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

चाईबासा के पासुहातु बांग्लासाई में महिला हत्या के बाद घटनास्थल पर पुलिस

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गयी। पासुहातु बांग्लासाई गांव में 50 वर्षीय पानी सुंडी की बुधवार देर रात अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। महिला का शव घर के बाहर मिलने के बाद गुरुवार सुबह घटना का खुलासा हुआ। वारदात के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

बताया जा रहा है कि पानी सुंडी पिछले कुछ समय से अकेली रह रही थी। लगभग एक माह पूर्व बीमारी के कारण उसके पति की मौत हो गयी थी। पति के निधन के बाद वह घर में अकेली थी। इसी दौरान बुधवार की रात अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे। आशंका है कि आरोपियों ने पहले महिला को घर से बाहर निकाला और फिर उस पर हमला कर दिया। पत्थर से सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये।

Chaibasa News: भाई की हत्या के दोषी को उम्रकैद, चाईबासा कोर्ट ने ₹15 हजार जुर्माना भी लगाया

सुबह ग्रामीणों ने देखा शव

गुरुवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी तो इसकी सूचना परिजनों को दी गयी। इसके बाद मामले की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया। घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

हत्या की वजह बनी पुलिस के लिए पहेली

परिजनों के अनुसार पानी सुंडी का किसी व्यक्ति के साथ कोई विवाद नहीं था। ऐसे में उसकी हत्या के पीछे क्या वजह रही और वारदात को किसने अंजाम दिया, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के परिचितों, आसपास रहने वाले लोगों और घटना से पहले तथा बाद की गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ हत्या की वजह और आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

गांव में एक महिला की घर से बाहर ले जाकर हत्या किये जाने की घटना से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गयी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द हत्याकांड का उद्भेदन करने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हत्या के पीछे आपसी विवाद, पुरानी रंजिश या किसी अन्य कारण की भूमिका रही है या नहीं, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

http://Jagannathpur News: पातरहातु हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *