कांड्रा : अमलगम प्लांट में धरना के दौरान मारपीट का आरोप, थाना में शिकायत

कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित अमलगम प्लांट

कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित अमलगम प्लांट के गेट के बाहर नौकरी की मांग को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के दौरान मारपीट और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। राजनगर निवासी बसंत महतो ने कांड्रा थाना में लिखित शिकायत देकर प्लांट के सिक्योरिटी हेड तारकनाथ तिवारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर धरना

शिकायत के अनुसार, बसंत महतो अपने साला मनियम महतो, पिता स्वर्गीय अशोक महतो के अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग को लेकर 20 अगस्त को अमलगम प्लांट के मुख्य गेट के बाहर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान सिक्योरिटी हेड तारकनाथ तिवारी अन्य सुरक्षा कर्मियों के साथ वहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायतकर्ता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित अमलगम प्लांट

बाइक से जा रहे दो भाइयों पर हमले का आरोप

बसंत महतो का आरोप है कि धरना स्थल पर समर्थकों की संख्या बढ़ने के बाद सिक्योरिटी हेड वहां से चले गए। कुछ देर बाद धरना स्थल से कुछ दूरी पर बाइक से जा रहे बसंत महतो और उनके भाई को कथित रूप से रोककर मारपीट की गई। शिकायत में इसे जानलेवा हमला बताया गया है। दोनों किसी तरह बचकर धरना स्थल पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी।

CCTV और वीडियो फुटेज सुरक्षित रखने की मांग

शिकायत में एक व्यक्ति को पकड़कर बांधने और उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद JLKM के प्रेम मार्डी, गोपेश महतो समेत मीडिया कर्मियों के मौके पर पहुंचने का उल्लेख किया गया है।

बसंत महतो ने पुलिस से CCTV फुटेज, मोबाइल लाइव वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच में शामिल करने और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *