आदित्यपुर: मां भवानी यूथ क्लब दुर्गा पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित, अंबुज कुमार पुनः बने अध्यक्ष, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे होगा पंडाल निर्माण का भूमि पूजन

मां भवानी यूथ क्लब

आदित्यपुर: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मां भवानी यूथ क्लब, 6 LF हरियोमनगर द्वारा आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर 6 LF स्थित पूजा मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संपूर्ण वैदिक परंपरा और भव्यता के साथ पूजा के आयोजन का संकल्प लिया। महोत्सव के सुचारू संचालन हेतु आगामी 3 वर्षों के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें समिति के मुख्य संस्थापक व कांग्रेस नेता पूर्व जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार को पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

​घोषित नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:

• ​चेयरमैन: हरेंद्र तिवारी | सह चेयरमैन: बीरेंद्र यादव
• ​मुख्य संयोजक: रवि प्रकाश ओझा | संयोजक: प्रभुनाथ प्रसाद
• ​लाइसेंसी सह उपाध्यक्ष: प्रवीण कुमार पांडेय | प्रधान महासचिव: सुभाष चन्द्र बोस
* ​वरिष्ठ उपाध्यक्ष: विनय झा, सिद्धेश्वर उपाध्याय, निशांत ओझा, बीरेंद्र तिवारी, अमरनाथ ठाकुर, उज्ज्वल पांडेय, रवि कुमार, पी एन मौर्य, छोटे लाल तिवारी, सुरेश धारी, अजय ओझा, विनोद कुमार ओझा
* ​महासचिव: रमाशंकर पांडेय, पंकज कुमार स्वर्णकार, गोपाल सिंह, दारा सिंह, कमल तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय वत्स, विनोद कुमार सिंह, सरबजीत प्रसाद, चंद्रभूषण सिंह, विजय झा, डी एन सिंह, अभिषेक अरुण, रणजीत कुमार
* ​सचिव: अभिजीत अरुण पांडेय, सरोज सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा, राहुल यादव, कुणाल राय, राहुल कुमार, मनतोष सिंह, रवि पांडेय, एस के सिंह
* ​कानूनी सलाहकार: एडवोकेट ब्रजेश वर्मा
​समिति अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे पूजा पंडाल निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *