Rotary Club Chaibasa Teacher Honour Ceremony : रोटरी क्लब चाईबासा ने किया शिक्षकों का सम्मान, चार शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर नवाजा

रोटरी क्लब चाईबासा ने रोटरी कॉर्नर में 21वें वार्षिक शिक्षक सम्मान समारोह

Chaibasa (चाईबासा) : रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से मंगलवार को रोटरी कॉर्नर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान शिक्षकों के समाज निर्माण में योगदान और उनकी भूमिका पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी क्लब चाईबासा के अध्यक्ष अमित पोद्दार ने की। उन्होंने समारोह में पहुंचे सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि किसी भी सभ्य और शिक्षित समाज की नींव मजबूत करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

इसके बाद कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी रोटेरियन अनिल कुमार शर्मा को दी गई। उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर लंबे समय से शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष क्लब का 21वां वार्षिक शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन शुरुआत से ही बलबीर कौर खोखर की स्मृति में खोखर परिवार के सहयोग से प्रायोजित किया जा रहा है। समारोह का उद्देश्य ऐसे शिक्षकों को सम्मान देना है, जिन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के साथ समाज को बेहतर दिशा देने में योगदान दिया है।

रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा ने शुरू की ‘Women on Wheel’ परियोजना, महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क टोटो ड्राइविंग प्रशिक्षण

तीन सेवानिवृत्त और एक कार्यरत शिक्षक सम्मानित

इस वर्ष समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्र शेखर, सुरेश कुमार गुप्ता और सविता कुंकल को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान में सराहनीय कार्य कर रहे शिक्षक विजय पात्रा को भी सम्मान प्रदान किया गया।

सभी चारों शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित पोद्दार, सचिव सौरभ प्रसाद सहित क्लब के सदस्यों ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

सम्मानित शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों ने भी समारोह में अपने विचार रखे। उन्होंने अपने शिक्षण अनुभवों को साझा करते हुए रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से समाजहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का योगदान केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहता। विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में भी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रोटेरियनों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

समारोह को सफल बनाने में रोटरी क्लब के सदस्यों सुशील मुँधड़ा, निरंजन प्रसाद साव, गुरमुख सिंह खोखर, महेश खत्री, मदन गुप्ता, रमेश दत्तानी, अंजु राठौर, हर्षराज मिश्रा, दीपक प्रसाद, घनश्याम मुँधड़ा, दीपक कुमार गुप्ता, विनय लोधा और राजकुमार अग्रवाल समेत अन्य रोटेरियनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

http://Chaibasa News: रोटरी क्लब चाईबासा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, अमित पोद्दार बने अध्यक्ष, सौरभ प्रसाद ने संभाला सचिव पद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *