Illegal Lottery : चाईबासा में अवैध लॉटरी कारोबार के वर्चस्व को लेकर युवक से मारपीट, थाने में मामला दर्ज नहीं होने का आरोप

चाईबासा, अवैध लॉटरी

Chaibasa (चाईबासा) : शहर में कथित अवैध लॉटरी कारोबार के वर्चस्व को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में राहुल रवानी नामक युवक के घायल होने की बात कही जा रही है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसके बाद वह घायल अवस्था में शिकायत लेकर सदर थाना पहुंचा।

Adityapur: आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान घाट खरकई नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन की तैयारी, पूर्व डिप्टी मेयर ने की प्रशासन से तत्काल सख्त रोक लगाने की मांग, पेश किए बंदोबस्ती के दस्तावेज

बताया जा रहा है कि घटना के पीछे शहर में चल रहे कथित अवैध लॉटरी कारोबार को लेकर वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि सामने नहीं आई है।

परिजनों और संबंधित लोगों का आरोप है कि घायल राहुल रवानी शिकायत दर्ज कराने के लिए सदर थाना पहुंचा, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद तत्काल उसका मामला दर्ज नहीं हो सका। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इधर, मामला सामने आने के बाद शहर में कथित अवैध लॉटरी कारोबार को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस तरह का कारोबार संचालित हो रहा है तो पुलिस-प्रशासन को इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

पुलिस का पक्ष : इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नही आया है। पुलिस का पक्ष आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।

http://Adityapur: सालडीह घाट से अवैध बालू माँझीटोला के निर्माणाधीन अपार्टमेंट में किया जा रहा स्टॉक; खनन विभाग को भारी राजस्व की हानि, ट्रैक्टर और 407 वाहनों से की गई बालू की डंपिंग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *