Adityapur: आदित्यपुर फेज-3: क्रॉस कंपनी के बाहर अवैध पार्किंग से लोग बेहाल, झायुमो नेता सोमदेव प्रधान ने दी आंदोलन की चेतावनी

आदित्यपुर सड़क जाम अवैध पार्किंग

आदित्यपुर। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र (फेज-3) स्थित क्रॉस कंपनी के बाहर मुख्य सड़क पर भारी वाहनों के अवैध ठहराव से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

सड़क किनारे बेतरतीब खड़े बड़े ट्रकों और ट्रेलरों के कारण मार्ग संकरा हो चुका है, जिससे आए दिन भीषण जाम की स्थिति बन रही है और गंभीर सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है।

आदित्यपुर सड़क जाम अवैध पार्किंग

स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार, सुबह के समय स्थिति सबसे विकट हो जाती है। यह समय विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों की शिफ्ट बदलने और स्कूली बच्चों के आने-जाने का होता है। सड़क पर खड़े भारी वाहनों के बीच से गुजरते वक्त दोपहिया वाहन चालकों और मासूम छात्रों को जान जोखिम में डालनी पड़ती है। कई बार जाम की वजह से कामगार समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच पाते।

आदित्यपुर सड़क जाम अवैध पार्किंग

​इस जनसमस्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए झारखंड युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोमदेव उर्फ विक्की प्रधान ने क्रॉस कंपनी प्रबंधन की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कंपनी को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क से अवैध पार्किंग तत्काल हटाई जाए।

​सोमदेव प्रधान ने कहा कि यदि प्रबंधन ने अपनी पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया, तो स्थानीय लोगों को साथ लेकर व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस संबंध में जिला प्रशासन, जियाडा (JIADA) और यातायात विभाग को औपचारिक ज्ञापन सौंपकर ठोस दंडात्मक कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *