Adityapur: भाजपा का जल्द दामन थाम सकते हैँ डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात के बाद चर्चाओं का दौर हुआ तेज, पार्टी के दिग्गज नेताओं का मिलता रहा है समर्थन

आदित्यपुर : क्या आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं? यह चर्चा अब तेज हो गईं हैं. इसकी साफ वजह है गुरुवार को राजधानी रांची में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से उनकी खास मुलाक़ात. इस मौके पर विशेष तौर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा भी मौजूद रहें. हालांकि डिप्टी मेयर अंकुर सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट को देखें तो उन्होंने इसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात करार दिया है. बावजूद इसके, राजनीतिक हलकों में चर्चा यही है कि अंकुर सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थामने वाले हैं. इसकी कई ठोस वजह भी है.

 

ये भी पढ़ें:- Adityapur News: आदित्यपुर बस्ती के C व D रोड में वर्षों बाद पहुंची पाइपलाइन जलापूर्ति: डिप्टी मेयर अंकुर सिंह की पहल रंग लाई

क्यों है चर्चा में दम?

वैसे, राजनीतिक गलियारों में चल रही इस चर्चा को सिरे से खारिज भी नहीं किया जा सकता है. क्योंकि इन चर्चाओं की वजह देखे तो उनमें काफी दम है. दरअसल, भाजपा के दिग्गज नेताओं का अंकुर सिंह को समय-समय पर लगातार समर्थन मिलता रहा है. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्य्मंत्री अर्जुन मुंडा का नाम खासतौर पर लिया जा सकता है. जिनका भरपूर समर्थन अंकुर सिंह को आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर के चुनाव में मिला था. अभी किसी भी कार्यक्रम में देखे तो उनका भरपूर आशीर्वाद और समर्थन अंकुर सिंह को मिलते रहता है. साथ ही भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार ओड़िशा के पूर्व राज्य्पाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्य्मंत्री रघुवर दास का भी अंकुर सिंह को हर वक्त समर्थन और आशीर्वाद मिलने से कभी इंकार नहीं किया जा सकता है. इतना ही नहीँ, भाजपा समर्थित पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव एवं पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह “बॉबी” ने भी डिप्टी मेयर चुनाव में अंकुर सिंह का खुलकर अप्रत्यक्ष चुनाव में समर्थन किया था। बीते जुलाई महीने में अंकुर सिंह ने राजधानी रांची में भाजपा के उपाध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद प्रदीप वर्मा से भी मुलाक़ात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था. उसे भी शिष्टाचार मुलाकात ही कहा गया था, लेकिन तब से ही डिप्टी मेयर अंकुर सिंह की भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोर पकड़ने लगी थी. अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन हासिल करना, साफ बयां करता है कि अंकुर सिंह किसी भी वक्त भाजपा का दामन थाम सकते हैं. इससे शायद ही किसी को इंकार हो. यहां बताने कि जरूरत नहीं है कि अंकुर सिंह ईचागढ़ से तीन बार विधायक रहे कद्दावर नेता अरविन्द सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतीते हैँ, जो लंबे समय तक भाजपा में रहकर जनता के लिए कई ऐतिहासिक कार्य कर चुके हैं. उनकी जनसेवा भावना की सदैव ही सराहना होती रही है. ऐसे में तय है कि उनके भी राजनीतिक अनुभव का डिप्टी में अंकुर सिंह को भरपूर लाभ मिलेगा और वे भाजपा के बैनर तले राजनीतिक के क्षेत्र में कदम रख़ते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ जनहित में पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करेंगे.

http://Adityapur: रायडीह बस्ती गणेश पूजा,”नशा करके पूजा करना भक्ति नहीं, सात्विकता ही सच्चा धर्म”: अजय सिंह; डिप्टी मेयर अंकुर सिंह बोले— “हुनर की कमी नहीं, युवा सकारात्मक दिशा में बढ़ाएं कदम”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *