रील बनाने के चक्कर में हादसा : मां के साथ सुवर्णरेखा नदी में नहाने गईं दो बहनें डूबीं, एक को बचाया गया; दूसरी लापता

रील बनाने के दौरान हादसे की बात सामने आई, गोताखोर नहीं पहुंचने पर लोगों का फूटा गुस्सा; मानगो पुल पर करीब दो घंटे जाम

Jamshedpur (जमशेदपुर) : मानगो थाना क्षेत्र में रविवार को सुवर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान दो बहनों के डूबने की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें अपनी मां के साथ नदी में नहाने पहुंची थीं। इसी दौरान रील बनाने के चक्कर में दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने एक बहन को किसी तरह बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरी बहन नदी में लापता हो गई।

कोयल नदी में नहाने के क्रम में दो बच्चे सहित तीन डूबे, एक बच्चा व बीएसएफ जवान की हो गयी मौत, मातम

 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। परिजनों के साथ आसपास के लोगों ने नदी में लापता युवती की तलाश शुरू की। हालांकि, समय पर गोताखोरों के नहीं पहुंचने को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का आरोप था कि घटना के बाद तत्काल नदी में खोजबीन के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की टीम भेजी जानी चाहिए थी, लेकिन काफी समय तक ऐसा नहीं हुआ।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में नाराजगी इतनी बढ़ गई कि मानगो पुल पर आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वीडियो में बड़ी संख्या में बाइक और अन्य वाहन जाम में फंसे दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि लोगों के विरोध और हंगामे के कारण मानगो पुल पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। अंधेरा होने के बावजूद लापता बहन की तलाश को लेकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर डटे रहे।

बताया जा रहा है कि दोनों बहनें अपनी मां के साथ नदी में नहाने आई थीं। इसी दौरान मोबाइल से रील बनाने की कोशिश में वे नदी के गहरे हिस्से में चली गईं और हादसा हो गया। एक बहन को बचा लिया गया, जबकि दूसरी की तलाश जारी रही।

इस घटना ने एक बार फिर नदी और जलाशयों में रील बनाने अथवा मोबाइल से वीडियो शूट करने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और आपात स्थिति में तत्काल गोताखोर व बचाव दल उपलब्ध कराया जाए।

http://Adityapur: खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की खोज जारी, आरआईटी थाना क्षेत्र के असंगी चेक डैम की घटना; स्थानीय लोगों की चेतावनी के बावजूद नदी में उतरे थे युवक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *