Adityapur: पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण:भाजपा आदित्यपुर पूर्वी मंडल ने आयोजित किया ‘घर से राष्ट्र तक — आभार संकल्प रंगोली उत्सव’

पीएम नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष

आदित्यपुर: पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, आदित्यपुर पूर्वी मंडल की ओर से “सेवा के रंग” अभियान के तहत भव्य “घर से राष्ट्र तक — आभार संकल्प रंगोली उत्सव” का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष गणेश कालिंदी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आई-टाइप पार्क परिसर में संपन्न हुआ।

पीएम नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष

​उत्सव के दौरान विविध रंगों के माध्यम से सेवा, समर्पण, संस्कार और आत्मनिर्भर भारत की भावना को जमीन पर उकेरा गया। आकर्षक रंगोलियों की प्रत्येक रेखा ने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता और एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को प्रदर्शित किया। वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन मात्र कला का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आमजन को राष्ट्रहित और सेवा कार्यों से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण की इस भावना को घर-घर से समाज और राष्ट्र तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा सरायकेला के जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, पूर्व उप महापौर अमित सिंह (बॉबी सिंह) एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसके अलावा देवेश महापात्रा, रितिका मुखी, कृष्ण मुरारी झा, नीरू सिंह, संतोष साह, अजय महतो, पवन महतो, मोनिका घोष, सुनीता पासवान, सपन दास, बाबूचंद्र प्रजापति, माला देवी और संजीव दास सहित बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *