डांगोआपोसी में भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी, बंगाल के कारीगरों का पंडाल और मेदिनीपुर की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

डांगोआपोसी में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाया जा रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

डांगोआपोसी: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, डांगोआपोसी की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में एक ही सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल होने के कारण यहां सभी जाति और धर्म के लोग आपसी सौहार्द के साथ पूजा आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

पूजा के लिए इस वर्ष भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। बंगाल से आए कारीगरों की टीम बप्पी दा के नेतृत्व में करीब दो लाख रुपये की लागत से पंडाल को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। पंडाल की विशेष सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनने लगी है।

डांगोआपोसी में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाया जा रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

वहीं, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से आए मूर्तिकार बबलू दा द्वारा मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा तैयार की जा रही है। प्रतिमा की कलात्मकता और भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित कर रहा है।

दुर्गा पूजा के दौरान समिति की ओर से विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें धार्मिक अनुष्ठान, भजन-संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण प्रमुख हैं। आयोजन को लेकर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

समिति के आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से परिवार सहित पूजा पंडाल पहुंचकर मां दुर्गा का दर्शन करने और उत्सव में शामिल होने की अपील की है। समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करना भी है।

पूजा आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष सह जगन्नाथपुर प्रखंड के उप प्रमुख भरत गोप, उपाध्यक्ष सुभाष मजुमदार एवं शशी कपूर गोप, सचिव विजेन्द्र कुमार, सह सचिव ए.के. विश्वास, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार रक्षित एवं अजीत कुमार, सह कोषाध्यक्ष ए. पवन कुमार एवं पिंकु बेहेरा तथा कोऑर्डिनेटर संजय राऊत के अलावा मनोज ठाकुर, युक्ति दास, दीपक कुमार, आलोक पाल, रुपम कुमार एवं मिथुन पाल सहित समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

http://Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम का तुगलकी फरमान: दुर्गा पूजा सफाई पर ‘वसूली’ पर भड़के अंबुज कुमार बोले— ‘हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश’ दी उग्र आंदोलन की चेतावनी ​

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *