आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर DIGI Mart का भव्य उद्घाटन ​एक ही छत के नीचे मिलेंगे प्रमुख ब्रांड्स के घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण

आदित्यपुर : आदित्यपुर-1 स्थित आकाशवाणी चौक पर प्रतिष्ठित ब्रांडों के आधुनिक इलेक्ट्रिकल और घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों से लैस नए शोरूम DIGI Mart का रविवार को शुभारंभ हुआ।  

Adityapur: इंजीनियरिंग का असली निचोड़ हैं प्रोजेक्ट्स: राजकीय पॉलिटेक्नि आदित्यपुर में ‘सृजन’ प्रदर्शनी, नवाचार पर जो

शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

स्थानीय उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस आधुनिक मार्ट की स्थापना की गई है। यहां एक ही छत के नीचे विभिन्न श्रेणियों के घरेलू उत्पाद, दैनिक उपयोगी गैजेट्स और इलेक्ट्रिकल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद देना उनकी प्राथमिकता है। उद्घाटन के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष डिस्काउंट सेल रखी गई है, जिसमें चुनिंदा सामानों पर 50 प्रतिशत तक की छूट और आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं।

 

समारोह में कंपनी के डायरेक्टर जनार्दन कुमार, कांग्रेस पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष राम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बैजू कुमार, राजेश कुमार, अजीत कुमार, डी.एन. सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सकला मार्डी, संजय कुमार, बिन्देश्वरी सिंह, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी, कन्हैया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और खरीदारों ने भाग लिया।

http://Adityapur: गुणवत्ता सुधार से ही वैश्विक पटल पर चमकेगा आदित्यपुर उद्योग, ऑटो क्लस्टर में आईएफक्यूएम और टाटा स्टील का विशेष सेमिनार

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *