आदित्यपुर आकाशवाणी चौक पर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण, श्रुति रियल बिल्ड की सराहनीय पहल

एमडी मुकेश कुमार के नेतृत्व में सूप, नारियल और गागल का हुआ निशुल्क वितरण; कई समाजसेवियों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका

आदित्यपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए ‘श्रुति रियल बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया।

इस सेवा शिविर का आयोजन कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया.वितरण कार्यक्रम के दौरान छठ व्रतियों की सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए उन्हें पारंपरिक सूप, नारियल, गागल (डाभ नींबू) सहित अन्य आवश्यक पूजन सामग्रियां भेंट की गईं। महापर्व की इस बेला में पूजन सामग्री पाकर व्रतियों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।

 

इस मौके पर एमडी मुकेश कुमार ने कहा कि छठ महापर्व स्वच्छता, पवित्रता और आपसी सहयोग का प्रतीक है। व्रतियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और श्रुति रियल बिल्ड परिवार भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता रहेगा।

 

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सूरज शर्मा, मोहक कुमार राय, आनंद ठाकुर, दिव्यांशु ठाकुर और रवि चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी मुकेश चौधरी, छोटू राम, सोहन सिंह, ओमी राव, गोलू पांडेय और शंकर दास ने भी मौके पर उपस्थित रहकर व्रतियों के बीच सामग्री वितरण में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *