Adityapur: सिगरेट मांगने को लेकर हुआ विवाद, दोस्त ने ही गोली मारकर की थी सोनू की हत्या; चार दिन बाद पिस्टल के साथ गिरफ्तार

सापड़ा पुल के पास पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी विशाल कुमार सिंह, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद

आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतवाहिनी जमालपुर में बीते 9 नवंबर को हुए सोनू कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महज सिगरेट मांगने को लेकर हुए विवाद में दोस्त ने ही अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के चार दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल कुमार सिंह (26) को शुक्रवार को सापड़ा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

Saraikela: आदिवासी महिला की नृशंस हत्या, शव के अंग काटकर कढ़ाई में पकाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

शुक्रवार को आदित्यपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज ने बताया कि मृतक सोनू कुमार और आरोपी विशाल कुमार सिंह के बीच पिछले कुछ महीनों से गहरी दोस्ती थी। 9 नवंबर की शाम करीब 7:15 बजे दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सोनू द्वारा सिगरेट मांगने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर विशाल ने अपनी कमर में रखी पिस्टल निकालकर सोनू को गोली मार दी। गोली लगने से सोनू की मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी रात डिमना चौक से बस पकड़कर बिहार के शेरघाटी फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

 

शुक्रवार को शेरघाटी से वापस लौटने के दौरान पुलिस ने सापड़ा पुल के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 325/2026 दर्ज है।

छापेमारी टीम में ये पदाधिकारी थे शामिल

पुलिस की इस कार्रवाई में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, थाना प्रभारी अंजनी कुमार, पु०अ०नि० कार्तिकेय सिंह, असलम अंसारी, राजेंद्र कुमार, सुनील सिंह, हिरालाल कुमार, अमीश कुमार, विक्रमादित्य पांडेय, विश्वजीत कुमार तिवारी तथा आरक्षी नीतीश कुमार (टाइगर मोबाइल) शामिल थे।

http://आदित्यपुर: सतबहनी में काली पूजा पंडाल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *