घरेलू विवाद में पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार; लोहे का सब्बल बरामद

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान पति की हत्या का मामला सामने आया है। तिरिलपोसी गांव के गगराई टोला में एक महिला पर अपने पति की लोहे के सब्बल से हमला कर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

सारंडा स्थित जराईकेला थाना क्षेत्र
सारंडा स्थित जराईकेला थाना क्षेत्र

चाईबासा में महिला हत्या कांड का खुलासा, रिश्तेदार आरोपी गिरफ्तार | जराइकेला थाना

मृतक की पहचान करीब 45 वर्षीय सुमा गुड़िया के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार महिला बालेमा गुड़िया (41) बताई गई है। घटना 28 नवंबर 2026 की रात करीब 1 बजे से 1:20 बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान महिला ने कथित तौर पर लोहे के सब्बल से पति पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर जराईकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए जाने का करीब साढ़े चार फीट लंबा लोहे का सब्बल बरामद किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल से मिट्टी का नमूना भी संग्रहित किया है।

इस मामले में जराईकेला थाना कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस घरेलू विवाद के कारणों और घटना के समय की परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की संभावना है।

http://चाईबासा : नक्सलियों ने एयरटेल मोबाइल टावर को लगाई आग, इलाके में दहशत का माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *