गुआ शहीद दिवस : गुआ गोलीकांड के शहीदों को 200 बाईक रैली के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

Chaibasa:- आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं आदिवासी हो समाज महासभा के सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने लगभग दो सौ बाईक रैली के माध्यम से गुआ गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दिया. झारखंड प्रदेश के अंतर्गत कोल्हान प्रमण्डल के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम के सामाजिक अगुवाओं ने गुआ गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया. इसके अलावे पश्चिम बंगाल एवं ओढ़िशा की टीम ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया.

बाईक रैली की टीम ने चाईबासा, जगन्नाथपुर, नोवामुन्डी, जामदा एवं गुआ इत्यादि के विभिन्न चौक-चौराहों पर शहीदों के सम्मान में खूब नारेबाजी किया. शहीदों के सम्मान में आमजनों को प्रोत्साहित किया. बाईक रैली के अगुवाकर्त्ताओं ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थल के महत्व के बारे में बताया. गुआ गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद युवा महासभा एवं महासभा के सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने रोवाम स्थित बुंडु के शहीद जूर्रा पुरती के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए रवाना हुए. वंहा बुंडु में जुर्रा पुरती के शहीद स्मारक स्थल में टीम ने श्रद्धांजलि दिया. जुर्रा पुरती के परिवार तथा उनके साथ आंदोलन में शामिल लोगों को टीम की ओर से पारंपरिक रूप से सम्मानित किया गया. साथ ही इन लोगों को आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से आगामी अक्टुबर माह में निर्धारित जनजातीय महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया.

इस कार्यक्रम में उन लोगों को सामाजिक स्तर पर सम्मान दिलाने का जानकारी दिया गया. इस कांड में शामिल झारखंड आंदोलनकारी के चिन्हितिकरण कार्यक्रम में संगठन की ओर से सहयोग करने का भरोसा दिलाया गया. बुंडु के नन्हे सांस्कृतिक टीम को भी टीम के द्वारा प्रोत्साहित किया गया. बुंडु में भोजन-पानी करने के बाद बाईक रैली की टीम अपने-अपने स्थल के लिए चले गये. इस कार्यक्रम में झारखंड सहित पश्चिम बंगाल एवं ओड़िसा के सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत