गुआ शहीद दिवस: झारखंड सरकार विकास के नये पथ पर बढ़ रही आगे, 1932 का खतियान बनेगा मिल का पत्थर : निरल पुरती

Gua :- झारखंड सरकार विकास के नये पथ पर आगे बढ़ रही है। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर स्कोलरशिप योजना से गरीब छात्रों को विदेश में पढ़ाई का मौका मिलेगा। यह बातें गुआ शहीद दिवस के मौके पर मझगांव श्री विधायक निरल पुरती ने कहा।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने आदिवासी विद्यार्थियों के लिए मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के अंतगर्त झारखंड सरकार राज्य के अनुसूचित जाति के प्रतिभावान लड़के-लड़कियों को ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसे प्रतिष्ठित विदेशी यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा लेने का मौका दे रही है। इस योजना के अंतगर्त अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं अन्य पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जो मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा ट्रांसनेशनल स्कालरशिप स्कीम के अंतगर्त अपनी उच्च शिक्षा मास्टर डिग्री एमफिल के लिए विदेशों में पढ़ने के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करेंगे। सरकार द्वारा हर वर्ष ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति की सुविधा देगी।

शहीदों को श्रद्धांजलि देते विधायक निरल पूर्ती

विधायक निरल ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में वृद्धि, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने और 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाने की घोषणा कर सभी विपक्षी का मुंह बंद कर दिया है। यह योजना लागू हो जाती है तो मिल का पत्थर साबित होगा। जिस प्रकार झारखंड सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही थी, उसे हमारी एकता ने दिखा दिया कि झारखंड को दिल्ली से नहीं एक आदिवासी से ही चलेगा। इससे पूर्व शहीद स्थल से कुछ दूर कुमारडुंगी निवासी शहीद नारायण मार्डी को विधायक निरल पुरती समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किये। गुआ गोली कांड में कुमारडुंगी निवासी नारायण मार्डी भी शहीद हो गये थे। इसके बाद शहीद स्थल में सभी शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दिये।

इस मौके पर जिप सदस्य शशि भुषण पिंगुवा, जवाहर बोयपाई, गोकुल पोलाई, मथुरा कोडांकेल, मो. मोजाहिद, सुभाष चातार, अकिल अंसारी, हेम टुडू, जोगेन्द्र बिरुवा, चन्द्रमोहन बिरुवा समेत अन्य मौजूद थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत