चाईबासा : भाकपा माओवादी नक्सली संगठन 21 से 27 सितंबर तक मनाएगा 18 वीं वर्षगांठ

Chaibasa :- भाकपा माओवादी संगठन ने 21 से 27 सितंबर तक 18 वीं वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया है. संगठन स्थापना की 18 वीं वर्षगांठ को लेकर माओवादियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. 21 सितंबर से भाकपा माओवादी की 18 वीं वर्षगांठ मनाने का आह्वान किया गया है. यह आह्वान क्रांतिकारी अभिनंदन के साथ उत्तरी छोटानागपुर जोनल कमेटी भाकपा माओवादी के द्वारा किया गया है.

पोस्टर में लिखा गया है कि 21 सितंबर से 27 सितंबर तक पार्टी का 18 वीं वर्षगांठ जोश के साथ मनाने और सफल करने को लेकर भाकपा माओवादियों ने अपील की है कि 21 से 27 सितंबर तक पूरे राजनीतिक उत्साह और क्रांतिकारी जज्बे के साथ मनाने का आह्वान किया है. माओवादियों द्वारा जारी पोस्टर में बताया गया है कि पार्टी के खात्मा के नाम पर पुलिसिया दमन चला रखी है. 2009 से 2017 तक ऑपरेशन ग्रीन हंट तीन चरणों में चलाया, घेरा डालो विनाश करो मुहिम के तहत विभिन्न नामों से पुलिसिया दमन चलाया जा रहा है. झारखंड क्षेत्र में प्रत्येक तीन चार पांच किलोमीटर पर पुलिस छावनी के स्थानों की बढ़ोतरी की है. सरकार द्वारा प्राकृतिक खनिज संपदा से भरे झारखंड के जंगल पहाड़ से ग्रामीण क्षेत्रों से आदिवासी मूलवासी जनता को भगाकर उन तमाम क्षेत्रों को कारपोरेट घरानों, पूंजीपतियों, नौकरशाहों को देना है. इसलिए पूरे ग्रामीण और जंगल पहाड़ के क्षेत्रों में पुलिस छावनी में तब्दील किया जा रहा है. 2018 से 2022 तक मिशन समाधान और प्रहार शुरू किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप