झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में डॉक्टरों के अनुबंध नियुक्ति के लिए चिकित्सकों ने ली परीक्षा

Gua :- झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस में डॉक्टर के लिए अनुबंध नियुक्ति के लिए चिकित्सकों की परीक्षा ली गई. सेल गुआ, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु एवं चिड़िया माईंस के लिए आयोजित परीक्षा के तहत चार मेडिकल ऑफिसर एवं आठ चिकित्सा विशेषज्ञ की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार बोकारो स्टील में लिया गया है. उम्मीद है कि उक्त नियुक्ति में अधिकतर चिकित्सको को सेल गुआ चिकित्सालय में पदस्थापित किया जाएगा.

बताया जाता है कि सेल गुआ चिकित्सालय से मरीजों को रेफर आवश्यकता अनुसार अन्यत्र किया जाता रहा है. जिसमें सेल गुआ प्रबंधन को अतिरिक्त खर्च का भार वहन करना पड़ता है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस अनुबंध नियुक्ति से बहाली में गुआ वासियों एवं सेल प्रबंधन को विशेष लाभ मिलेगा. बहरहाल गुआ चिकित्सालय में नौ चिकित्सक सेवारत हैं. पदस्थापित अच्छे चिकित्सकों के कारण निरंतर चिकित्सालय में भीड़ लगी रहती है. विशेषज्ञ चिकित्सक का चिकित्सालय में पद स्थापित किया जाना नितांत आवश्यक है. बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि गुआ क्षेत्र के लोगों को पूर्णतः स्वस्थ रखने के लिए सेल चिकित्सालय में पूर्व से ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव रहा है.

अनुबंधित नियुक्त झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस के लिए चयन किए गए चिकित्सकों में अधिकतर चिकित्सकों की नियुक्ति सेल गुआ चिकित्सालय के लिए किया जाना नितांत आवश्यक है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *