आदिवासी कल्याण बस ओनर एसोसिएशन ने की बैठक, वाहन के आगमन पर जितने भी स्टैंड के गड्ढों को भरने का लिया निर्णय

Chaibasa:- चाईबासा बॉयलर स्टैंड में आदिवासी कल्याण बस ओनर एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान उपाध्यक्ष मंगल सिंह, सचिव मिथिलेश कुमार दास, कोषाध्यक्ष मार्शल बारी उपस्थित रहे.

बैठक में बस स्टैंड के विभिन्न मुद्दों पर सदस्यों के सामने प्रस्ताव रखा गया. मुख्यतः वाहन के आगमन पर जितने भी स्टैंड पर गड्ढे हैं, उसे एसोसिएशन द्वारा भरा जाएगा एवं स्टैंड के अंदर जितने भी गंदगी है उसे साफ सफाई एसोसिएशन द्वारा कराया जाएगा. दिवाली से पहले एवं प्रमुख महिलाओं के लिए शौचालय का प्रबंध एसोसिएशन द्वारा कराया जा रहा है. एसोसिएशन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया. आने वाले पर्व त्यौहार में जो भी समिति द्वारा बस मालिकों से चंदा लिया जाता है. वह एक मुश्त एसोसिएशन वाहन करेगी. अकेले में कोई भी वाहन मालिक किसी भी समिति को किसी तरह का चंदा नहीं देने का निर्णय लिया गया. इस कार्यकारी बैठक में मुख्यता शिवा यादव, बहादुर सिंह मुंडा, पुरुषोत्तम नायक, अभिषेक कुमार दास, राजू कश्यप, मंकी बिरौली, रघुनाथ चौधरी बिरौली, मोहम्मद तजमुल, मुखिया हसदा लादूरा लागुरी, सुजीत लागुरी, दीपू सुरेन, शेखर कुमार दास, अशोक कुमार दास प्रमुखता उपस्थित रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *