आदित्यपुर पुलिस ने 108 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

सरायकेला :जिले के आदित्यपुर पुलिस को ब्राउन शुगर के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस ने कुल 108 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है .

 

मामले के संबंध में आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि, मुस्लिम बस्ती एच रोड के पास ब्राउन शुगर खरीद बिक्री की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई. जिसके बाद छापामारी दल गठित कर पुलिस ने मौके से दो युवक विशाल पुष्टि जो कालिंदी बस्ती सीतारामडेरा का रहने वाला है. उसके साथ मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी मुख्तार हुसैन को गिरफ्तार किया। इस क्रम में तलाशी के दौरान विशाल पुष्टि के पास से 74 पुड़िया ब्राउन शुगर और मुख्तार हुसैन के पास से 34 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 7.11 ग्राम है .दोनों तस्करों को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. पुलिस के इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी राजन कुमार के साथ एसआई अखिलेश कुमार, एसआई उदय कुमार सिंह ,आरक्षी श्रवण कुमार सिंह जितेंद्र चौहान एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *