एसआररूंगटा बी-डिविजन लीग 2022-23 : स्टूडेंटस क्लब की आसान जीत, फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा को सात विकेट से हराया

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे एस आर रूंगटा बी-डिविजन लीग के अंतर्गत आज खेले गए. मैच में स्टूडेंटस क्लब चाईबासा ने फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. जबकि फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा की टीम अपने ग्रुप के तीन में से दो मैच हारकर प्रतियोगिता से लगभग बाहर हो गई है.

स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा की टीम 26.2 ओवर में मात्र 92 रन बनाकर आल आउट हो गई. बी बालमुचू एवं अनित रोशन कुजूर ने क्रमशः 33 नाबाद एवं 16 रन बनाए. स्टूडेंटस क्लब चाईबासा की ओर से उत्कर्ष ने मात्र 11 रन देकर 4 विकेट चटकाए जबकि तौसिफ एहसान, रेहान आफरिदी को दो-दो सफलता हाथ लगी.

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को स्टूडेंटस क्लब चाईबासा की टीम ने 11.2 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया. इस टीम की ओर से मोहम्मद साकिब ने छः चौकों एवं तीन छक्कों की मदद से 57 नाबाद रनों की बेहतरीन पारी खेली. एस एस दास ने 20 रनों का योगदान दिया. फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा की ओर से नयन हेंम्ब्रम एवं राज कुमार नायक को एक-एक विकेट हासिल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *