रसिया जाएंगे मेयर विनोद श्रीवास्तव, ब्रिक्स राष्ट्रों के अंतर्राष्ट्रीय म्युनिसिपल फोरम के ऑनलाइन कार्यक्रम को मेयर ने किया संबोधित 

Adityapur: रसिया के सेंट पीटर्सवर्ग में आयोजित ब्रिक्स राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय म्युनिसिपल फोरम के द्वारा न्यू रिएलिटी चेलेंजेज एंड अपॉर्चुनिटी कार्यक्रम में भारत से प्लेनरी सत्र को आदित्यपुर नगर निगम के मेयर विनोद श्रीवास्तव ने संबोधित किया। विनोद श्रीवास्तव भारत से इकलौता मेयर के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया।
विनोद श्रीवास्तव ,मेयर
अपने संबोधन में मेयर ने कहा की सम्पूर्ण विश्व कोरोना की त्रासदी बड़ी चुनौती के रूप सामना किया। लेकिन कोरोना ने हमे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए हमे कई अवसर भी प्रदान किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की भारत ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सब कोरोना की चुनौतियों का सामना किया। उन्होंने कहा की देशों में आपसी प्रतिस्पर्धा होना चाहिए लेकिन राजनीतिक, सामाजिक या क्षेत्रवाद का विद्वेष को दूर रखते हुए व्यापार से जुड़ना चाहिए। ताकि राष्ट्रों के बीच आपसी संबंध बना रहे। कार्यक्रम में भारत से आदित्यपुर नगर निगम के इकलौता मेयर विनोद श्रीवास्तव भाग लिया। मेयर  ने कोरोना काल के बाद से बैशिक स्तर पर हो रहे उथल पुथल पॉलिटिकल अनस्टेबिलिटी एवं इकोनॉमिक स्लो डाउन जैसे समस्याओं को निराकरण हेतु बैशिक स्तर पर व्यापार को बढ़ावा देने का पुरजोर समर्थन किया। सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 40 देशों के प्रतिनिधी ने भाग लिया । 350 से भी ज्यादा डेलीगेट्स उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  प्रतिभागी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े । मेयर की स्पीच का ब्रिक्स फोरम द्वारा काफी सराहना की गई एवं आगामी प्रोग्राम में उन्हें रूस आने का न्योता दिया गया। उक्त कार्यक्रम का रसिया के विभिन्न चैनलों में लाइव लाइव टेलीकास्ट किया गया । संबोधन के उपरांत ब्रिक्स फोरम के ऑर्गनाइजिंग कमिटी के प्रेसिडेंट एवं इंडो रशियन यूथ क्लब के सेक्रेटरी पूर्णिमा आनंद को मेयर ने धन्यवाद जताया।
झारखंड में काम करने की अपील
मेयर विनोद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के आयोजन कमिटी को झारखंड में आकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा की झारखंड नया प्रदेश है।  एक बार यहां भी जरूर आए। इसपर पूर्णिमा आनंद ने कहा की उनकी टीम पूर्व में तेलंगाना में काम कर चुकी है। पर्यावरण आधारित विकास के कार्यों के लिए फंड भी उपलब्ध कराया है। झारखंड में भी उनकी टीम आकार यहां भी काम करने के लिए उत्सुक है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *