आदित्यपुर :आदिवासी हो समाज के नववर्ष पर मंत्री चंपई सोरेन ने केक काटकर दी बधाई

Adityapur: आदिवासी हो समाज के नववर्ष मौके पर मंत्री चंपई सोरेन ने आदित्यपुर इमली चौक स्थित आदिवासी कल्याण समिति के कार्यालय में आयोजित समारोह में केक काटकर नववर्ष की बधाइयां दी.

केक काटकर जश्न मनाते मंत्री चंपई सोरेन समेत अन्य

आदिवासी कल्याण समिति के तत्वाधान में हो समाज नववर्ष पर केक कटिंग समारोह का आयोजन आदिवासी कल्याण समिति के कार्यालय में आयोजित किया गया था. जिसमें शिरकत करते हुए मंत्री चंपई सोरेन ने नववर्ष के मौके पर केक काटकर मौजूद लोगों को बधाइयां दी. इससे पूर्व आदिवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सुंडी के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा और बाबा तिलका मांझी के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया. कार्यक्रम में अध्यक्ष सुरेंद्र सुंडी के अलावा कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष अमर लेयंगी, गुड्डू पूर्ति, नायक बाबा अर्जुन हाईबुरी,बासु गगराई, बुधराम मुदया,रखीमन निशा शेख हसन,जाकिर हुसैन,संजीव हेंब्रम, दीपक महतो, मेघनाथ पासवान किरण लहरी उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *