आदित्यपुर: बकाया वेतन मांगने पर कर्मचारी को लाठी से पीटा,मालिक समेंत छ: के खिलाफ एफआइआर

Adityapur:  आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हथियाडीह में गैस पाईपलाईन बिछानेवाली सरकारी कंपनी गेल के एजेंसी भवीश इंटरप्राईजेज में काम करनेवाले नवीन गिरी नामक बेल्डर के साथ एजेंसी के मालिक समेंत छ: लोगो ने जानलेवा हमला किया।
मामले की शिकायत करने आदित्यपुर थाना पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह आजमगढ़ के तरबरपुर का रहनेवाला है। वर्तमान में हथियडीह में किराये के मकान में रहता है। वह गेल कंपनी द्वारा बिछाये जा रहे पाईपलाईन के काम में जुटे एजेंसी भवीश इंटरप्राईजेज में बेल्डर के पद पर तैनात है। बीते सितंबर और अक्टूबर माह का उसका वेतन कंपनी ने नहीं दिया है। इसको लेकर कंपनी के मालिक बिपीन भवीश से वेतन की मांग की तो वह वेतन देने से इंकार कर दिया। जबकि शिकायतकर्त्ता की पुत्री की शादी होनेवाली है। जब पुन: कंपनी के मालिक से वेतन की मांग की तो वह नाराज हो गया और रविवार की दोपहर 1 बजे अपने साथ मुकेश कुमार, बीरेन्द्र कुमार, सुर्यकांत राजपूत, संतोष कुमार, मो. आसु, सोमनाथ मोहंती के साथ लोहे की रड, लाठी डंडे से लैस होकर उनके उपर हमला कर दिया। जिसमें शिकायतकर्त्ता का सर फट गया। उसे बेहोशी हालत में गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। होश आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत किया है। इधर पुलिस ने शिकायतकर्त्ता के बयान पर सात के खिलाफ भादवी 323, 324, 341, 307/34 के तहत केस कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *