संत जेवियर बालिका विद्यालय में मनाया गया जेवियर दिवस समारोह, बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई हुए शामिल

Chaibasa:- संत जेवियर बालिका विद्यालय में जेवियर दिवस समारोह मनाया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथी  पूर्व मंत्री बड़कुंवर गगराई उपस्थित हुए. इस दौरान उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि संत फ़्रांसिस ज़ेवियर एक महान संत थे, जिनकी जीवन से हमें ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा और प्रेरणा मिलती है.

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा के जगत में भी समाज को बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है. संत ज़ेवियर बालिका विद्यालय इस इस ज़िले का एक प्रतिष्ठित स्कूल के रूप में जाना जाता है. जो की मुख्य रूप से बालिका शिक्षा के साथ महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण किरदार अदा करता है.

कार्यक्रम में 100 मीटर की दौड़, बॉल रेस, बिस्कुट रेस के साथ साथ गीत संगीत और भव्य परेड एवं व्यायम की अनोखीं झलक छत्राओ द्वारा प्रस्तुत की गयी. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय एवं कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया.

इस मौके पर सुरलीन तोपनों पूर्व प्राचार्या महिला कॉलेज, सिस्टर ग़ुल्बी, सिस्टर नेली मौज़ूद थे. सिस्टर नीलिमा ने कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत